दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने कार सवार युवक को गोलियों से भूना, मौत ; चालक गंभीर स्थिति में पटना रेफर

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े कार सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस फायरिंग में कार चालक गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है. भागने के क्रम में अपराधियों का एक देसी कट्टा भी मौके पर गिर गया है जिसे पुलिस ने बरामद किया है. घटना दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसाही गांव स्थित मोड़ के समीप की है. जहां मृतक युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बिसाही गांव निवासी स्व विक्रमा राय का 39 वर्षीय पुत्र संतोष राय बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह किसी काम से परसा बाजार गया था जहां से वापस लौटने के दौरान बिसाही गांव के मोड़ पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें गोली लगने से संतोष राय की मौत हो गई. जबकि चालक कमलेश कुमार घायल बताया जा रहा है. जिसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है. भागने के क्रम में अपराधियों का एक देसी कट्टा भी मौके पर गिरा हुआ है, जिसे पुलिस ने बरामद किया है.

मध्य विद्यालय बिसाही के प्रधानाध्यापक थे संतोष 

बता दें कि संतोष राय मध्य विद्यालय बिसाही के प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे. जिनके परिवार और भाइयों का ईंट भट्टा व धर्म कांटा सहित अन्य व्यवसाय चल रहा था. आज वह ईंट भट्टा से वापस अपने घर कार से लौट रहे थे. तभी बिसाही गांव स्थित मोड़ के समीप दो बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वहीं कार चालक गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां ईलाज चल रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *