पहले पिस्टल के बल पर खींच कर ले जा रहे थे शिकायत करने पर दूसरे दिन चाकू घोंपा, रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- छपरा जिले के नगरा ओपी क्षेत्र में बदमाशों ने दसवीं के छात्र को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बताया जाता है कि बीती रात्रि भी पिस्टल के बल पर उसे खींच कर खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई थी. उसके चीखने चिल्लाने पर घरवाले दौड़े तो उसकी जान बची थी. एक दिन पहले हुए मारपीट की शिकायत करने के बाद दूसरे दिन आज संध्या बदमाशों ने उस छात्र को चाकू घोंप जख्मी कर दिया है. जख्मी छात्र जिले के नगरा ओपी क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार चौबे का 15 वर्षीय पुत्र दिवाकर कुमार चौबे उर्फ मंगरु बताया गया है. जो कि दसवीं क्लास का छात्र है. आज संध्या वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से जा रहा था, तभी घर से कुछ कदम की दूरी पर बदमाशों ने उसे रोककर उसके पेट में चाकू घोंप दिया.

जिसके बाद गंभीर स्थिति में से छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही मौके पर पहुंची नगरा ओपी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जख्मी छात्र ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. वह बीती रात्रि शौच के लिए खेत में गया था, जहां उसे घेर कर पिस्टल के बल पर उसके साथ मारपीट की गई थी. उसके चीखने-चिल्लाने पर घरवाले और ग्रामीण दौड़े तो वे लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए. इस घटना की लिखित शिकायत उसके द्वारा पुलिस को की गई थी.

जिसको लेकर आज संध्या जब वह कोचिंग के लिए जा रहा था तो चार-पांच लोगों ने उसे पकड़ उसके गले में मफलर डालकर गला घोंटने लगे. उसके चीखने-चिल्लाने पर उन लोगों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और भाग खड़े हुए. जिसके बाद उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. इस घटना के बाद उसके घरवालों में दहशत व्याप्त है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *