पति ने हत्या के इरादे से तीज व्रत कर रही पत्नी को चाकू से गोदा ; पति के लंबी उम्र की कामना पत्नी को नहीं आई रास

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – जो पत्नी अपने पति के अमर सुहाग के लिए निर्जला तीज व्रत कर रही हो और उसे पति हत्या की नीयत से चाकू से गोद डाले ऐसा मामला शायद ही कभी प्रकाश में आता हो, लेकिन ऐसा ही एक मामला हरितालिका व्रत तीज के दिन छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है. छपरा के मशरक में एक पति को पत्नी का व्रत रास नहीं आया और उसने घरेलू विवाद और फोन पर बार बार मायके बात करने से पत्नी को आधा दर्जन जगहों पर चाकू मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया. जहां महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी विभावती देवी उर्फ सुगान्ती के रूप में हुई है. वहीं चाकू मार उसे गंभीर रूप से जख्मी करने वाले पति की पहचान गुलशन कुमार राम पिता राधा राम के रूप में हुई है. मौके पर चाकू मारने वाले पति को परिजनों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रहीं हैं.

घटना के बारे में गंभीर रूप से घायल पत्नी ने बताया वह तीज व्रत कर रहीं थी, उसी दौरान पति घरेलू विवाद और मोबाइल से मायके से बार बार बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और बच्चों को मिठाई खरीदने भेज दरवाजा बंद कर लोहे के रॉड से मारपीट करने लगा. जिसका विरोध करने पर चाकू निकाल तबातोड़ वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. वही उसके चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी जान बचाई. महिला के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *