छपरा में लड़कियां भी चाकूबाजी में आगे ; आपसी विवाद में चचेरी बहन को चाकू से गोदा, भर्ती

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा में अमूमन आपराधिक घटनाओं में सर्वाधिक चाकूबाजी की घटनाएं होती हैं. अब तो इस जिले में लड़कियां भी चाकूबाजी करने लगी हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत रौजा पोखरा से सामने आया है. जहां नीतू कुमारी को उसकी चचेरी बहनों ने चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया. उसके शरीर के तीन जगहों पर चाकू घोंपा गया है.

 

विवाद का कारण उनके बीच का आपसी मतभेद बताया जा रहा है. जख्मी युवती छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत रौज पोखरा निवासी राणाकांत महतो की 18 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी बताई गई है. जिसे परिजनों द्वारा छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां, उसका उपचार चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते बुधवार की देर रात्रि नीतू कुमारी का अपनी चचेरी बहन निशा कुमारी व निशु कुमारी के साथ आपसी मतभेद को लेकर किसी विषय पर विवाद हो गया.

जिसके बाद इस चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया. जख्मी नीतू के अनुसार उसकी चचेरी बहन और उसके घर वाले उसके उपर चाकू और तलवार से हमला किये. उसकी चचेरी बहनों ने उसके गले पर चाकू से वार किया वहीं चचेरे भाई ने भी उसके हाथ पर धारदार हथियार से वार किया है.

गंभीर रूप से जख्मी युवती का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं इस घटना के बाद लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है कि अब लड़कियां भी चाकूबाजी करने लगी हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *