दबंगों ने दलित की चाकू गोदकर की ह-त्या ; उपचार के दौरान मौत, मां ने दर्ज कराई 6 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक दलित की चाकू से गोद-गोद कर ह-त्या कर दी है. गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत उपचार के दौरान छपरा सदर अस्पताल में हुई है. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है. जहां स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया था. जहां उपचार के क्रम में आज सुबह उसकी मौत हुई है.

मृतक जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रभु राम का 32 वर्षीय पुत्र संतोष राम बताया गया है, जो कि अंबेडकर समाज की संस्था में सक्रिय रहता था. ह-त्या का कारण भी वही वजह बताई जा रही है. सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

मां ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी

इस मामले में मृतक संतोष राम की मां मालती देवी के द्वारा भगवान बाजार थाना के समक्ष दिए फर्द बयान में बताया गया है कि उनका पुत्र अंबेडकर संस्था में सक्रिय रहता था. जिसको लेकर उसके साथ पहले भी धमकी दी गई थी और उसी कारण से गांव के दबंगों के द्वारा बीती रात्रि उसे चाकू से गोदा गया था.

जहां आज छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. इस मामले में उनके बयान पर गांव के 06 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *