ब्रेकिंग : छपरा में जहरीली शराब से मरनेवालों की संख्या हुई सात ; दर्जन भर लोगों के आंखों की गई रोशनी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 7 तक पहुंच चुकी है. वहीं दर्जनभर लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गईं हैं. मामला जिले के मकेर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां जहरीली शराब पीने से फिर सात लोगों की मौत हो गई है.

मृतको में अमनौर थाना क्षेत्र के धोलाहि पंचायत के भाथा गांव निवासी पारस महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो, काशी महतों का 70 वर्षीय पुत्र कमल महतो, राज नाथ महतो, धनी लाल महतो, सकलदीप महतो, ओम नाथ महतो एवं चंदेश्वर महतो शामिल हैं. वही आंखों की रोशनी गवांने वालों में भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *