दो कु’ख्यात अ’पराधियों को पुलिस ने दो देसी पि’स्टल एवं तीन जिंदा का’रतूस के साथ किया गि’रफ्तार

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दो कुख्यात अपराधियों को नगर 18 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. गिरफ्तार दोनों कुख्यातों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना, भगवान बाजार थाना एवं नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज है.

गिरफ्तार एक अपराधी नगर थाना क्षेत्र के दहियावां टोला निवासी प्रियांशु सिंह एवं दूसरा अपराधी नेवाजी टोला निवासी अभिषेक सिंह हैं. गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 01 देसी पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इस संदर्भ में नगर थाना थाना कांड संख्या – 745/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. उक्त अपराधी पूर्व से कई शीर्ष कांडो में शामिल रहे हैं.

उन्होंने बताया कि दोनों अपराधियों की लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह दोनों क्षेत्र में मौजूद है तो नगर थाना पुलिस ने टीम बनाकर दोनों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. एसपी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद अन्य आपराधिक मामलों का भी उद्भेदन किया जा सकेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *