छपरा में घर के बाहर अधेड़ की सिर में गो’ली मारकर ह’त्या

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के सहाजितपुर थाना अंतर्गत सिसई गांव में बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली उसके सिर में मारी गई थी. मृतक की पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ ठाकुर के 48 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार ठाकुर के रूप में की गई है. घटना आज अल सुबह करीब 3:00 बजे की बताई गई है.

बताया जाता है कि मनोज कुमार ठाकुर गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सोए हुए था. जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में ही उसके सिर में गोली मार दी. इस घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा.

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. हालांकि परिजन इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज करते रहे. वहीं गांव में भूमि विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है. लेकिन फिलहाल परिजन खामोश है. समाचार परिषद तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही थी.

इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *