दर्जनों डॉक्टरों के क्लिनिक पर छापामारी कर डॉक्टरों की डिग्री व रजिस्ट्रेशन की हुई जांच ; डॉक्टर क्लिनिक छोड़ हुए फरार

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के बरौली बाजार स्थित दर्जनों डॉक्टरों के क्लिनिक पर अचानक अधिकारियों की टीम जांच के लिये पहुची. जांच में डॉक्टरों की डिग्री व रजिस्ट्रेशन की मांग की गई व एल्टीमेटम भी दी गई. वही इसकी जांच की भनक मिलते ही कई डॉक्टरों ने अपना क्लिनिक बंद करदिया और फरार हो गए.

जांच टीम में सीओ वेदप्रकाश बरौली थाना के दरोगा संग्राम सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय पासवान शामिल थी. उस दौरान कई दवा दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी. बता दे कि उक्त टीम के द्वारा जैसे ही थाना मोड़ के समीप से जांच शुरू की वैसे ही जांच की खबर आग की तरह पूरे बाजार में फैल गई. जिससे कई डॉक्टर क्लिनिक छोड़ फरार हो गये, तो कुछ डॉक्टरों के द्वारा अपनी डिग्री व रजिस्ट्रेशन दिखाया भी गया.

हालांकि उसमें भी गड़बड़ी पाये जाने पर उन्हें अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया गया. इस मामले में बात करने पर सीओ के द्वारा बताया गया कि वैसे डॉक्टर जिनके पास डिग्री व रजिस्ट्रेशन नही है उनपर कार्यवाई की जायेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *