विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में फुटबॉल प्रतियोगिता व नौका दौर प्रतियोगिता का आयोजन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आज खेल प्रतियोगिता के क्रम में नौका दौड़ एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नौका दौड़ का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया. नौका दौड़ में प्रथम स्थान हरेंद्र सहनी की टीम रही, जिसमें हरेंद्र सहनी, पप्पू सहनी और सनोज सहनी भागीदार थे. जबकि दूसरा स्थान धनेश सहनी की टीम ने प्राप्त की और तृतीय स्थान सोनी की टीम ने प्राप्त की. पुरस्कार वितरण जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी तथा NDC रवि प्रकाश के द्वारा किया गया. निर्णायक के रूप में दीपक कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, यशपाल कुमार, सुजीत कुमार, किशोर कुणाल, रामकृष्ण, अमित गिरी, पंकज कुमार चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Add
वहीं आउटडोर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फुटबॉल अंडर -19 प्रतियोगिता का आज फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें सारण ने मुंगेर पर ( 2-1) से जीत दर्ज की. फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 9 प्रमंडल भाग लिये. फुटबॉल प्रतियोगिता के संयोजक रूपनारायण जी ने बताया कि सभी टीम ने शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबला सारण और मुंगेर के बीच खेला गया, जो काफी रोचक, रोमांचित और सांस रोकने वाला मैच बना. फाइनल मुकाबला सारण ने मुंगेर को 2-1के अंतर से हराकर जीता. सारण ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया.

दर्शक सारण के खिलाड़ियों की कलात्मक खेल को देखकर रोमांचित हो उठे. जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से अवधेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, यशपाल कुमार सिंह, सुजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, किशोर कुणाल, दीपक कुमार सिंह, पंकज कुमार चौहान, निलाभ गुंजन, गौरी शंकर, सर्वेश, खुशीनुदी कमाल, रामकृष्ण, सुशील नवादा, मिल्टन, मुकेश सिंह, सिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुर्शीद, याजदानी आदि मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *