ड्राइवर की ह-त्या कर ई-रिक्शा एवं मोबाइल की लूट ; 3 दिन बाद मिला शव तो खुला राज

0 minutes, 5 seconds Read

 

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बाईपास रोड स्थित धनकी पुल के नीचे ह-त्या कर फेंके गए एक युवक का शव ग्रामीणों की सूचना पर गड़खा थाना पुलिस ने बरामद किया है. जिसके बाद उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत सारण एकेडमी मोहल्ला निवासी धर्मदेव प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र चिंटू प्रसाद के रूप में की गई. पहचान के बाद गड़खा थाना पुलिस के द्वारा इस बात की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों मे रोना-पीटना लग गया. उस दौरान परिवार वालों ने बताया कि वह दूसरे का ई रिक्शा बाड़ पर लेकर चलाता था. 3 दिन पहले वह ई-रिक्शा लेकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा था. जिसके बाद ई-रिक्शा का मालिक बार-बार घर आकर उसे खोज रहा था. जिसके बाद वे लोग भी उसकी खोजबीन में लगे थे, तभी उन लोगों को सूचना मिली कि उसका शव फोरलेन स्थित धनकी पुल के नीचे से गड़खा थाना पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है.

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह युवक काफी मेहनती था. ई रिक्शा चलाने के साथ शादी विवाह के मौके पर हलवाई का भी काम करता था. 3 दिनों से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था. वह लोग परेशान थे. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *