जिले के आलौकिक स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए अंबिका भवानी मंदिर में बैठक संपन्न

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – युवा ब्राह्मण चेतना मंच की पहल पर छपरा के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठन व समस्त सनातन धर्मावलंबियों का सारण को पर्यटक के मानचित्र पर लाने के लिए लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है. आज सारण जिले के आलौकिक स्थलों को पर्यटक के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सारण के लोगों ने मां अंबिका भवानी मंदिर परिसर में संकल्प लिया.

बैठक में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने यह संकल्प लिया कि श्रृंगी ऋषि का आश्रम सेमरिया, गौतम ऋषि का आश्रम गोदना रिविलगंज, महर्षि दधिचि आश्रम दहियावां, च्यवन ऋषि राजा मोरध्वज चिरांद, मार्कंडेय ऋषि राजा, वैश्य समाधि स्थल अंबिका भवानी एवं हरिहर क्षेत्र सोनपुर को धार्मिक पौराणिक स्थल को पर्यटक बनाने के लिए प्रयास लगातार किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता मानस मर्मज्ञ शिव वचन सिंह शिवम ने किया.

इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी नीलू बाबा, पूर्व जिला पार्षद जनार्दन सिंह चौहान, सिपाही राय, पप्पू सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुनील तिवारी, मनोज तिवारी, रितेश तिवारी, श्रीकांत तिवारी, अजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार वैष्णवी, विनोद कुमार सिंह, विमलेश तिवारी उर्फ बबलू बाबा, अरुण पुरोहित धर्म प्रचारक, कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुभाष पांडे, संजय पाठक, मानस मधुकर संदीपाचार्य, तारकेश्वर प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

वहीं सारण गौरव यात्रा स्थानीय कमेटी का गठन भी हुआ. इस अवसर पर अरुण पुरोहित ने कहा कि ऋषि ऋण से उऋण होने के लिए अपने पूर्वजों को जाने हम सब ऋषियो की संतान है. सारण के धार्मिक सामाजिक धरोहर को बचाने के लिए के लिए समस्त सारणवासी सारण गौरव यात्रा में तन मन धन से सहयोग करें. मंच संचालन विमलेश तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन श्यामसुंदर मिश्रा ने किया.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *