जहरीली शराब कांड मामले में 50 बोतल होम्योपैथिक दवा व 13 खाली बोतल के साथ वेंडर गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के मशरक, इसुआपुर, मढौरा एवं अमनौर क्षेत्र में मिलावटी शराब पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु एवं बीमार होने की सूचना पर सारण पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनपुर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर क्षेत्र में छापेमारी तेज की. जिसको लेकर अभी तक डॉक्टर समेत 1 दर्जन से अधिक कारोबारियों की गिरफ्तारी हुई.

वही इस मामले में होम्योपैथिक दवा एवं अन्य रसायन की डिलीवरी करने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार वेंडर मढौरा थाना क्षेत्र के असईया गांव निवासी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त आर्जुन सिंह ने पूछताछ के कम में अपनी संलिता स्वीकार किया तथा बताया गया कि वह अपने पिकअप वैन से राजेश सिंह एवं शैलेन्द्र राय के कहे अनुसार सारण जिलान्तर्गत मिलावटी शराब का कार्टन इसुआपुर के अगोथर एवं अन्य जगहों पर पहुंचाया करता था. अर्जुन सिंह के निशानदेही पर बताये गए स्थल से सुआपुर के अगोथर से मिलावटी शराब हेतु लाए गए 50 सीलबन्द बोतल एवं 13 खाली बोतल बरामद किया गया.

प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए एसपी संतोष कुमार ने बताया कि उसके द्वारा पूर्व में भी राजेश सिंह एवं शैलेन्द्र राय के साथ अधिक पैसे के लालच में मिलावटी शराब / दवा / रसायन का क्षेत्र विभिन्न जगहों पर पहुंचाया गया है. पूर्व में इस कांड में अबतक 14 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा कि बरामद बोतल में सीलबन्द रसायन को विधि-विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है. अनुसंधान के क्रम में आये तथ्यों के आधार पर उक्त घटना में संलिप्त अन्य अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *