छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर पुलिस को देख ट्रक से कूद कर चालक हुआ फ’रार ; ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी श’राब ब’रामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रक को जब्त किया है. शराब यूपी से लाई जा रही थी. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी जा रही है. बताया जाता है कि दाउदपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि उक्त रास्ते से एक यूपी 65 बीटी 9827 नंबर की ट्रक शराब की खेप लेकर थाना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है.

उस दौरान उक्त मार्ग पर पुलिस बल के जवानों को जगह-जगह पर तैनात किया गया और जैसे ही ट्रक एकमा थाना से आगे बढ़ा और माने गांव के समीप पहुंचा तभी दाउदपुर थाना पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया. पुलिस से घिरता देख चालक थाना के समीप ट्रक छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद ट्रक को जब्त कर थाना ले जाया गया. बाद में पुलिस के द्वारा जब ट्रक की तलाशी ली गई तो रॉयल स्टेट, एट पीएम फ्रूटी के साथ किंगफिशर बियर के दर्जनों कार्टन ट्रक से बरामद किया गया.

जब्त शराब लगभग 268 लीटर के करीब बताया जाता है. थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पूर्व से ही पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से उक्त ट्रक से शराब की खेप बिहार जा लाया जा रहा है. पुलिस ने तत्काल मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रक का ट्रेस करना शुरू किया. जैसे ही ट्रक थाना क्षेत्र में प्रवेश किया पुलिस ने उसका पीछा किया.

तभी थाना के समीप एएसआई दिनेश्वर कुमार यादव के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के जवान को देख ट्रक चालक थाना से कुछ दूरी पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस जब्त ट्रक की कागजात व नम्बर की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *