छपरा सदर अस्पताल में अब उपलब्ध होगा दीदी की रसोई का स्वादिष्ट एवं पौष्टिक नास्ता एवं खाना

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – जीविका दीदीयां सिर्फ रोटी बनाने में ही नहीं बल्कि रोटी कमाने की ओर भी अग्रसर हैं। ये दीदीयां स्वरोजगार के अन्य माध्यमों के साथ ही अब दीदी की रसोई के माध्यम से भी आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और लोगों को घर जैसा शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन परोस रही हैं. इसी कड़ी में सदर अस्पताल परिसर छपरा में जीविका दीदीयों द्वारा संचालित राज्य का 73वां दीदी की रसोई का शुभारंभ आज छपरा सदर अस्पताल में हुआ. अब राज्य के सभी 38 जिलों के सदर अस्पताल में एवं कई अनुमंडल अस्पतालों में भी जीविका द्वारा दीदी की रसोई का संचालन हो रहा है.

दीदी की रसोई का उद्घाटन जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार, डीएम राजेश मीणा, उप विकास आयुक्त, अमित कुमार, डॉ सागर दुलार सिन्हा (सिविल सर्जन) एवं जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से किया. उन्होंने बताया कि दीदी की रसोई से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने वाले मरीजों को अस्पताल प्रशासन द्वारा भोजन नास्ता उपलब्ध कराया जाएगा. मैन्यू के अंतर्गत सुबह का नाश्ता, दिन का भोजन, शाम को नाश्ता एवं रात्रि का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

साथ ही मरीजों के परिजनों और अस्पताल में आने वाले अन्य लोगों के लिए भी कैंटीन में नाश्ता, चाय एवं भोजन निर्धारित दर पर उपलब्ध रहेगा. इसके साथ ही मांग के अनुरूप प्रतिदिन नाश्ता एवं भोजन भी विभिन्न आयोजनों, कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए आपूर्ति की जायेगी. अस्पताल परिसर एवं बाहर भी विभिन्न कार्यालयों में मांग के अनुरूप शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जायेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *