छपरा शहर में दो भाइयों को चाकू घोंप किया जख्मी ; सदर अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. हालांकि दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से जख्मी दोनों भाई भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर नयका बस्ती निवासी बबन मांझी के 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार मांझी एवं 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार मांझी बताए गए हैं.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई बाजार से घर जा रहे थे, उसी बीच मोहल्ले में कुछ युवकों के द्वारा उन्हें घेरकर अचानक उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया. इस चाकूबाजी की घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें घरवालों के द्वारा आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर किशोर कुणाल के द्वारा उपचार के क्रम में दोनों का एक्सरे कराया गया. फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर है लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *