मैट्रिक परीक्षा में 68 परीक्षा केंद्रों पर 64397 परीक्षार्थी होंगे शामिल ; परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का भ्रामक पोस्ट करने वाले के विरूद्ध होगी कार्रवाई : डीएम

0 minutes, 4 seconds Read

CJHAPRA DESK –  वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा (मैट्रिक परीक्षा) – 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी की अवधि में किया जा रहा है. इस परीक्षा में सारण जिला में 31579 छात्र एवं 32818 छात्रायें, कुल 64397 परीक्षार्थी शामिल होंगे. सारण जिला में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं जिसमें से 34 परीक्षा केंद्र छात्रों के लिये तथा 34 परीक्षा केंद्र छत्राओं के लिये बनाये गये हैं. सदर अनुमण्डल में कुल 51 परीक्षा केंद्र (33 छात्रों के लिये एवं 18 छात्राओं के लिये), मढ़ौरा अनुमण्डल में 10 परीक्षा केंद्र ( सभी छात्राओं के लिये) तथा सोनपुर अनुमण्डल में 7 परीक्षा केंद्र ( 6 छात्राओं के लिये एवं 1 छात्रों के लिये) बनाये गये हैं.

Add

परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जायेगा. प्रथम पाली की परीक्षा 09:30 AM से 12:45 PM तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 02:00 PM से 05:15 PM की अवधि में आयोजित होगी. परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त महिला एवं पुलिस बल के साथ 102 पुरुष/महिला स्टैटिक दंडाधिकारी, 31 गश्तीदल दंडाधिकारी, 09 जोनल दंडाधिकारी तथा 05 सुपर जोनल दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.


जूता-मोजा पहनकर परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित, सिर्फ चप्पल पहनकर ही परीक्षार्थी दे सकेंगे परीक्षा

परीक्षार्थियों का जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित किया गया है. केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे. परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा आरम्भ होने के समय से आधा घंटा पूर्व तक ही अनुमान्य होगा. प्रथम पाली के परीक्षार्थियों का प्रवेश 09:00 AM के बाद एवं द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों का प्रवेश 01:30 PM के बाद वर्जित रहेगा. सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्रिस्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. छात्राओं के परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित एनक्लोजर बनाकर महिला पुलिस / महिला दंडाधिकारी द्वारा अच्छे से फ्रिस्किंग सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. किसी भी परीक्षार्थी को अपने साथ किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण/गजट के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इसका फ्रिस्किंग के दौरान शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया.

केंद्र पर सीसीटीवी के साथ होगी वीडियोग्राफी भी

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश सभी केंद्राधीक्षकों को दिया गया. जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों से संबंधित ‘क्या करें-क्या न करें” की जानकारी को फ्लेक्स बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा से संबंधित सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का भ्रामक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा सहित सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *