छपरा में दिनदहाड़े बंधन बैंक कर्मी को गोली मारकर लूट ; पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत दफ्तररपुर मेहरौली गांव में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी उक्त कर्मी को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

जख्मी बैंक कर्मी की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के खराठी गांव निवासी जुल्फिकार अली के 30 वर्षीय पुत्र गयासुद्दीन अली के रूप में की गई. हालांकि गोली लगने के बाद अचेत होने के कारण इस मामले में विस्तृत जानकारी नहीं प्राप्त नहीं हो सकी है. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

स्थानीय लोगों की माने तो वह बंधन बैंक का रुपया कलेक्शन के लिए बराबर गांव में आता था. आज रुपया कलेक्शन कर बाइक से लौट रहा था. उसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने पीछा कर उसे गोली मार दिया और रुपये का थैला लूटकर फरार हो गये. जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *