छपरा में जहरीली शराब से फिर हुई दो मौतें ; दर्जन भर लोगों को दिखाई दे रहा कम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनभर लोगों के आंखों की रोशनी चले जाने का आरोप लगाया जा रहा है. विदित हो कि 2 अगस्त को ही पानापुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही रही थी.

तभी जिले से दूसरी घटना सामने आई है. मामला जिले के मकेर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां जहरीली शराब पीने से फिर 2 लोगों की मौत हो गई है. मृतको में अमनौर थाना क्षेत्र के धोलाहि पंचायत के भाथा गांव निवासी पारस महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो तथा काशी महतों का 70 वर्षीय पुत्र कमल महतो बताए गए हैं.

वही आंखों की रोशनी गवांने वालों में 48 वर्षीय सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *