छपरा में उत्पाद विभाग की टीम के एक पुलिसकर्मी को जांच के दौरान बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर ; गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत करिंगा गांव स्थित गोवर्धन दास पोखरा के समीप शराब के खिलाफ छापेमारी कर रही पुलिस टीम के एक पुलिसकर्मी को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके बाद वह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि बाइक पर बैठे दो युवक भाग निकलने में सफल रहे. जिसके बाद छापेमारी कर रहे उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा पुलिसकर्मी और घायल युवक दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस कर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.  गंभीर रूप से जख्मी पुलिसकर्मी छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ राय के पुत्र लोकनाथ राय बताए गए हैं, जो कि एक्साइज विभाग में कार्यरत है.

वहीं जख्मी बाइक सवार की पहचान मोतिहारी जिला के गोविंदगंज थाना अंतर्गत सुकुल टोला वार्ड 8 निवासी गणेश चौधरी के पुत्र विकी कुमार चौधरी के रूप में की गई है. इस मामले में उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उनके द्वारा टीम बनाकर मुफस्सिल थाना अंतर्गत करिंगा गांव में छापेमारी किया जा रही थी. उसी दौरान सड़क पर वाहनों की जांच भी की जा रही थी.

उसी क्रम में एक बाइक सवार तीन युवक उधर से तेज गति से निकले और उनके द्वारा उक्त पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी गई. जिसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *