अनियंत्रित ट्रक के पलटने से घर के बाहर बैठे युवक की दबकर हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के नयागांव थाना अंतर्गत हसनपुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक के पलटने से घर के बाहर चबूतरे पर बैठे युवक की मौत मौके पर हो गई. मृत युवक नयागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी स्वर्गीय दिनेश्वर राय का 45 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय बताया गया है.

घटना बीती देर रात की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह युवक रात्रि में गर्मी होने के बाद घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था. उसी क्रम में अनियंत्रित होकर एक ट्रक उसके घर के समीप ही पलट गई. जिसके कारण ट्रक पर लदे अनाज के बोरे से दबकर उसकी मौत हो गई.

वही जोर की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले तो देखें कि वह युवक ट्रक और ट्रक पर लदे अनाज के नीचे दबा हुआ है. जिसके बाद आनन-फानन में उसे उठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

इस घटना के बाद घर वालों में कोहराम मच गया. वही नयागांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जप्त कर छानबीन प्रारंभ कर दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *