छपरा जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर लोको पायलट की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन से गिरकर लोको पायलट की मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत लोको पायलट पटना के फुलवारी थाना अंतर्गत बुद्धा कॉलोनी निवासी मिथिलेश शर्मा का पुत्र सतीश कुमार बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उनकी ड्यूटी छपरा जंक्शन पर थी और वह पैसेंजर ट्रेन लेकर आते जाते थे.

आज ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करनेवाले थे. प्लेटफार्म से ट्रेन खुल चुकी थी और ट्रेन में चढ़ने के क्रम में वह प्लेटफार्म पर गिर पड़े. जिससे उनके सीने में गंभीर चोट आई और उन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के क्रम में उनकी मौत हो गई. जिसके बाद इस बात की सूचना उनके परिवार वालों को दी गई. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *