महज दो आम के लिए भाई की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धेनुकी मनिया टोला में आम के बटवारें को लेकर तीन भाइयों ने मिलकर अपने सहोदर भाई की जान ले ली है. बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर आम के बटवारे को लेकर चार भाइयों में विवाद हुआ और बात मारपीट के बाद हत्या तक पहुंच गई. हालांकि इसके पीछे पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद कारण बना. मृतक पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी धर्मनाथ राउत का 60 वर्षीय पुत्र श्याम किशोर प्रसाद बताया गया है.

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आम के बंटवारे के दौरान श्याम किशोर राउत का अपने भाइयों से विवाद हो गया. जिसके बाद उसके तीन सगे भाइयों एवं उनके परिजनों ने मिलकर उसे एवं उसकी पत्नी अनिता देवी को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था. घायल दंपति को इलाज के लिए सीएचसी पानापुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने श्याम किशोर राउत को  छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसे किसी निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

उसकी मौत के बाद परिजन शव लेकर पानापुर थाना पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया. वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी अनिता देवी ने रामाज्ञा राउत, बृजकिशोर राउत, राजकिशोर राउत, सूरज राउत, शांति देवी, रंजू देवी, किरण देवी सहित अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. वही हत्यारोपित घर छोड़कर फरार है. थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *