चुनावी विवाद में जमकर मारपीट में तीन युवक जख्मी ; एक रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा नगर निकाय चुनाव जीतने के बाद शहर में अचानक मारपीट की घटनाएं बढ़ गई है. बीते दिन जहां टक्कर मोड़ एवं मिर्चइया टोला में जमकर मारपीट हुई थी, वहीं आज छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 44 रौजा मोहल्ले में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान एक पक्ष से तीन युवक जख्मी हुए. जिसमें एक युवक को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है.

जख्मी युवक छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत वार्ड 44 रौजा मोहल्ला निवासी मोहम्मद नौशाद अली के 20 वर्षीय पुत्र सोल्डेन एवं गोल्डेन तथा मोहम्मद मेहताब के 19 वर्षीय पुत्र साबिर बताये गए है. तीनों जख्मी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति में सोल्डेन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

 

बताते चलें कि बीते दिन भगवान बाजार थाना अंतर्गत मिर्चइया टोले में भी दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में जहां एक युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था, वहीं डेढ़ दर्जन जख्मी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में किया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *