छपरा सदर अस्पताल में 28 फरवरी से ओपीडी सेवा बाधित कर होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल ; भासा के आह्वान पर सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल में 28 फरवरी से ओपीडी सेवा पूरी तरह बाधित हो सकती है. चिकित्सक हड़ताल पर जा सकते हैं. क्योंकि सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर पेमेंट नही मिलने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन का आह्वान कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार को इमरजेंसी समेत ओपीडी में चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी किया. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर चिकित्सक ड्यूटी करेंगे. इस संदर्भ में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ किशोर कुणाल ने बताया कि पिछले 2 माह से हमलोगों की सैलरी रोक दी गई है.

ऐसी अवस्था में हम लोगों को काम करना काफी मुश्किल हो रहा है. सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक जहां ओपीडी में कार्य करना होता है, वही इमरजेंसी में 24 घंटे ड्यूटी करना पड़ता है. इसके बाबजूद भी पेमेंट नही मिल रहा है. जिसको लेकर सभी चिकित्सकों ने आगामी हड़ताल का आवाहन कर दिया है. सोमवार व मंगलवार को चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी का अल्टीमेटम दिया है. वही बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी घोषणा कर दी है.

ऐसी अवस्था में अगर सभी चिकित्सक हड़ताल पर जाते हैं तो अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरा जाएगी. वही इस संदर्भ में डॉक्टरों ने बताया कि अगर हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो आगामी बुधवार से पोस्टमार्टम, जांच इमरजेंसी, ओपीडी समेत सभी विभागों पर असर दिखाई देने लगेगा. विदित हो कि पिछले कई दिनों से पेमेंट ना मिलने से नाराज चिकित्सकों के द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी तैयार नहीं किया जा रहा है.

ऐसी अवस्था में न्यायालय समेत पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हत्या, आत्महत्या आदि के समय पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट लेने में काफी मशक्कत हो रही है. पिछले कई कई दिनों का रिपोर्ट अब तक नहीं लिखा गया है. इस दौरान डॉक्टर संदीप कुमार, डॉक्टर हरेंद्र कुमार, डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता, डॉ पूजा सिंह, डॉ भारती सिंह, डॉ सुभाष कुमार सिंह, डॉ पुष्पा सिंह, डॉक्टर तौसीफुल हक, चक्षु सहायक विवेक कुमार शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *