घर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव ; देख रहा था 7 माह का बच्चा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत पकड़ीडीह गांव में एक महिला का शव उसके घर के कमरे में दुपट्टे के सारे लटकता हुआ पाया गया. वहीं उसका 7 माह का बच्चा टकटकी लगाए उसे देख रहा था. मृत महिला अमनौर थाना क्षेत्र के पकड़ीडीह गांव निवासी अखिलेश कुमार पांडे की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी बताई गई है. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वही उसका शव स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं परिवार वालों के द्वारा इस घटना की सूचना उस महिला के मायका औरंगाबाद भेज दी है. देर शाम तक उसके मायके से कोई भी व्यक्ति पहुंच नहीं सका था. अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि इस महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *