घर के बाहर खेल रहे किशोर की दीवार में सटने से हुई मौ’त ; परिवार में मा’तम

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत टाड़ी गांव में घर के बाहर खेल रहे एक किशोर की धारा प्रवाहित दीवार में सटने के कारण मौत हो गई. दीवार में सटे उसे मृत पाकर परिवार वालों में कोहरा मच गया. हालांकि परिवार वाले संतोष के लिए उसको उठाकर आननफानन में छपरा सदर अस्पताल लाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया.

मृत किशोर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नूननगर टाड़ी गांव निवासी धर्मेंद्र शाह का 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार बताया गया है. इस घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां मृत किशोर के पिता धर्मेंद्र साह ने बताया कि आज क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी. उस बीच उनका पुत्र कृष दोस्तों के साथ खेलते खेलते घर के समीप एक दीवार में सट गया,

जहां टूट कर गिरे विद्युत तार के कारण दीवार में धारा प्रवाहित हो रही थी और उसकी चपेट में आने के कारण वह दीवार में सटे रह गया. जिसके कारण उसकी मौत हुई है. वही इस घटना को लेकर परिवार वालों में आक्रोश है. इस घटना के बाद पूरा परिवार रोते-पीटते छपरा सदर अस्पताल तक पहुंचा, जहां उन लोगों के रुदन-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *