आपसी वि’वाद में हुई चाकू’बाजी में एक युवक गं’भीर पीएमसीएच रे’फर

CHHAPRA DESK – सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत साधपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो युवकों के बीच हुई मारपीट के बाद बात बढ़ गई और देखते ही देखते एक युवक ने चाकू निकाल कर उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. उस दौरान चाकू लगने से वह युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

जिसे आननफानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से जख्मी युवक जिले के कोपा थाना अंतर्गत साधपुर गांव निवासी राजदेव सिंह का पुत्र शशि भूषण सिंह बताया गया है. उसके शरीर पर दो-तीन जगह चाकू के जख्म बने है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह गांव में ही कुछ युवकों के साथ बैठा हुआ था और उनके बीच बात हो रही थी.

 

उसी बीच बात-बात में उनके बीच विवाद उत्पन्न हो गया और बात मारपीट के बाद चाकूबाजी तक पहुंच गई. गंभीर स्थिति में उस युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. जिसके कारण समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिक की की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *