खेल मैदान पर औंधे मुंह गिरे भाजपा नेता सह सोनपुर के पूर्व विधायक

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – भाजपा नेता सह सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह के खेल मैदान पर औंधे मुंह गिरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो 3 अक्टूबर को फुटबॉल मैच के उद्घाटन के दौरान का है. बताया जाता है कि दिघवारा प्रखंड के मलखाचक के जसा सिंह खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन था. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मैच का उद्घाटन करने सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह पहुंचे थे.

 

खेल के उद्घाटन के दौरान वह खेल मैदान में पटाखा फोड़ने के पहुंचे, जहां पटाखा को आग लगाने के बाद वह पीछे की तरफ मुड़कर भागे, तबतक उनका संतुलन बिगड़ गया. जिसके कारण वह औंधे मुंह गिर गये. हालांकि खेल मैदान पर मौजूद लोगों ने उन्हें शीध्र ही उठा लिया लेकिन तब तक उनके औंधे मुंह गिरने का वीडियो किसी के द्वारा मोबाइल में कैच कर लिया गया. घटना 3 अक्टूबर की है, लेकिन उनके गिरने का यह वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *