उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौ’त के बाद सदर अस्पताल में परिजनों ने किया हं’गामा ; पहुंची पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जिसके बाद अस्पताल में परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था से नाराज हो काफी देर तक हो-हंगामा किया. मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना निवासी विष्णु महतो का पुत्र सुदामा महतो बताया जाता है. इस संदर्भ में अस्पताल में परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात हम लोग इलाज के लिए आए थे. जिसके बाद चिकित्सक के द्वारा इलाज भी किया गया.

देर रात जब स्थिति बिगड़ी तो हम लोग ड्यूटी पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मियों से स्थिति देख दवा देने की बात कही तो उन लोगों ने झल्लाते हुए कहा कि हम लोग अभी मरीज को देखे है. सबकुछ सामान्य हैं. हालांकि उसी दरम्यान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिजन उग्र हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया. माहौल बिगड़ा हुआ देख अस्पताल के अआला अधिकारी भी पहुंच कर परिजनों से बातचीत की. वहीं परिजन कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे. उन लोगों का साफ तौर पर कहना था कि रात्रि के समय में अस्पताल कर्मियों की लापरवाही है.

वही अस्पताल प्रशासन के द्वारा सूचना पर मौके पर पहुंची भगवान बाजार पुलिस व 112 की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में किया. इस संदर्भ में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर अर्जुन कुमार ने बताया कि मृतक के मरने से पूर्व ही मैंने उसे देखा था. हालांकि, महज 5 मिनट में ही उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई है. काफी देर होने के बाद अहले सुबह ही परिजनों ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही साथ लेकर घर चले गए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *