किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में 5 मनचले युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के इसुआपुर थाना अंतर्गत एक गांव की किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. वहीं इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता के द्वारा 5 मनचले युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पांचों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पीड़ित युवती के पिता द्वारा थाने में दिए गए दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बीती शनिवार को वे सभी एक शादी समारोह में गांव से बाहर गए हुए थे. घर पर केवल उनकी बेटी तथा उसके वृद्ध बाबा थे. उनकी बेटी शाम को शौच के लिए घर से बाहर खेत में गई थी. उसी दौरान गांव के ही 5 मनचले युवकों ने उसके साथ छेड़खानी कर बला’त्कार करने का प्रयास किया. वहीं किशोरी पर उल्टा सीधा आरोप लगाकर अश्लील वीडियो बनाने लगे.

उसी बीच ग्रामीण उसी तरफ से पगडंडी के रास्ते बाजार से घर लौट रहे थे, जिन्हें देखकर वह चिल्लाने लगी. जिसके बाद वे सभी भाग गए. लेकिन दूसरे दिन उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. जिसके बाद यह बात गांव में आग की तरह फैल गई और पीड़िता के पिता के द्वारा पांचों युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिन्हें अब पुलिस ढूंढ रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *