अलग-अलग हादसों में दो युवक की उपचार के दौरान गई जान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो युवक की मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में देर शाम पोस्टमार्टम कराया. जिले के मांझी थाना अंतर्गत हुए सड़क हादसे में मांझी पश्चिम टोला निवासी राज भूषण राय का 30 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा संगीत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों ने कोहराम मच गया. वहीं दूसरी घटना में जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत बंगरा गांव में करंट लगने से 40 वर्षीय एक युवक की मौत हुई है.

मृतक दाउदपुर थाना अंतर्गत बंगरा गांव निवासी प्रभुनाथ का 40 वर्ष पुत्र चंदन कुमार बताया गया है.करंट लगने के बाद उसे अचेत अवस्था में छपरा सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *