काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से तीन संदिग्ध गिरफ्तार ; पूछताछ जारी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गठित CPDS टास्क टीम द्वारा हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है. इस बात की जानकारी देतज हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, चोरी रोकने एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है.

उसी क्रम में आज रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गठित CPDS टास्क टीम द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे स्टेशन छपरा पर निगरानी व चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 04 पर गाड़ी संख्या 13020 बाघ एक्सप्रेस के आगमन के समय तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तीनों संदिग्ध देवरिया निवासी 19 वार्षिय अजय पटेल, वैशाली निवासी 30 वर्षीय दिलीप सिंह एवं नकहा जंगल निवासी 20 वर्षीय जीतू राजपूत बताये गये हैं.

इस छापेमारी अभियान में रेलवे सुरक्षा बल में सीआईबी के उप निरीक्षक संजय कुमार राय, रेसुब के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ल, सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्र, कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह एवं भटनी जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल लक्ष्मण यादव शामिल थे.

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरित Realme Narzo, POCO व Samsung on 7 Pro मोबाइल, 01 चाकू, आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड व एटीएम कार्ड बरामद किया गया है. पकड़े गए अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल थाना में अपराध संख्या- 217/23 दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *