एएनएम प्रथम वर्ष कैपिंग सेरेमनी का सीएस में फीता काट दीप प्रज्वलन के साथ किया उद्घाटन ; कहा नर्सिंग में हमेशा बेहतर सेवा देने के लिए रहे संकल्पित

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल के आर एएनएम कोर्स की छात्राओं का प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने पर कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल फिनाले फीता काटने के बाद विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया. जिसके साथ ही प्रथम वर्ष पूरा करने वाली एएनएम की छात्राओं को उनके द्वारा बधाई दी गई. उन्होंने कहा कि सेवा के दृष्टिकोण से नर्सिंग का पद बहुत ही सराहनीय है.

इसमें सेवा के साथ जॉब करने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष पूरा होने के बाद एएनम की सभी छात्राएं सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में प्रैक्टिकल भी कर सकेंगी वही एएनएम स्कूल की प्राचार्य वीणा मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नर्सिंग के विभिन्न आयामों को विस्तार पूर्वक बताया. उन्होंने कहा कि नर्सिंग कार्य के प्रति पूरी इमानदारी आवश्यक होती है और सेवा भाव का होना भी जरूरी है.

इस मौके पर एएनम की छात्राओं को संबोधित करने वालों में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ चंदेश्वर सिंह, एनसीडी पदाधिकारी डॉ हरीश चंद्र प्रसाद, डॉ केएम दुबे सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं प्राचार्या शामिल रहे. तदुपरांत एएनएम छात्राओं कैपिंग समारोह पूर्वक किया गया. इस अवसर पर एएनएम की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी की गई. मौके पर एएनएम स्कूल के प्राचार्य, प्राचार्या, वार्डन के साथ सुजीत कुमार, कुमार गौरव सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *