आरा-छपरा पुल पर ₹5 लाख का अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित आरा-छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु के दक्षिणी छोर पर एक ट्रक से शराब लाने की गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने दल बल के साथ वहां पहुंच वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जहां एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी पाई गई.

थानाध्यक्ष के द्वारा वहां खड़ी ट्रक की जांच की तो उसमें शराब होने की पुष्टि हुई. तब ट्रक को जब्त कर डोरीगंज थाने लाई गई. जहां जांच के क्रम मे ट्रक से किंग फिशर अंग्रेजी शराब 1680 केन बरामद की गई. जिसकी मात्रा लगभग 840 लीटर बताई गई है. जिसका  बाजार मुल्य लगभग 5 लाख रुपए आंकलन की गई है.


इस सम्बन्ध में डोरीगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई. जहां भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस की गाड़ी देख ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया है. उन्होंने ने बताया कि बिहार में हुए शराब बंदी को सफल बनाने हेतु विभिन्न जगहों पर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, सेवन एवं भंडारण करते पकड़े जाने पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *