आप’राधिक घटना को अंजाम देने निकले दो अपरा’धियों को हथि’यार के साथ पुलिस ने द’बोचा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दरियापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र स्थित मस्तीचक मोड़ के समीप से बाइक सवार दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जो कि किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए निकले हुए थे. बताते चलें कि दरियापुर धनाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दरियापुर बाजार के रास्ते परसा की तरफ मोटरसाइकिल से 02 अपराधकर्मी अवैध हथियार के साथ निकले हैं,

जो कि चोरी एवं लूट जैसे आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं. उक्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल द्वारा त्वरित कारवाई कर दोनो अपराधियों को मस्तीचक मोड़ के पास से पकड़ा गया. जिनके पास से 01 देसी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 01 चाकू एवं 01 मोटरसाइकिल एवं 02 मोबाइल बरामद किया गया. इस संबंध में दरियापुर थाना कांड संख्या- 560/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार दोनो अपराधी जिले के परसा थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी सोनू कुमार सिंह एवं मिंटू कुमारह सिंह बताये गये हैं. छापेमारी टीम में दरियापुर थाना के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *