अ’वैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई ; आरा मिल संचालकों की बढी बेचैनी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला वन विभाग ने जिले में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग की इस कार्रवाई में सारण प्रमंडल पदाधिकारी रामसुंदर के द्वारा बताया गया कि मढ़ौरा प्रखंड के सिसुवां गांव में चल रहे अवैध आरा मिलों की सूचना पर पाया गया कि लगभग 10 अवैध आरा मिल बगैर वन विभाग के अनुमति के चल रहे थे. जिसके बाद विभाग के द्वारा वहां छापेमारी कर आरा मिल के ब्लेड और चक्के को जब्त कर सील कर दिया गया है.

 

वहीं जांच के क्रम में यह भी पाया गया कि कुछ वैध आरा मिलों के पास नवीनीकरण के कोई उचित कागजात भी नहीं है. टीम द्वारा उन सभी आरा मिलों को सील कर दिया गया. ये सभी अवैध आरा मिल गलत तरीकों से लकड़ी के अवैध परिवहन और भंडारण में भी शामिल थे. इस मामले में वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि स्थानीय लोगों ने अवैध आरा मिलों से होने वाली असुविधा को लेकर शिकायत की थी.

निरीक्षण में यह पाया गया कि क्षेत्र में कई नए आरा मिल स्थापित किए गए थे. सभी अवैध आरा मिलों पर सारण जिला वन बल और पुलिस बल की मदद से सफलतापूर्वक कारवाई की गई है. वहीं वन पदाधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले भर में यह अभियान जारी रहेगा. ऑपरेशन में डीएफओ सारण रामसुंदर, रेंज अधिकारी समीर कुमारी, बांके पासवान, वनपाल भीम कुमार, भरत सिंह और वनरक्षी राकेश कुमार, चंद्रमणि शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *