अनियंत्रित ट्रक ने फर्नीचर व्यवसायी को रौंदा ; ट्रक छोड़कर चालक फरार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत तेनुआ मरहिया गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने एक फर्नीचर व्यवसायी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. इस हादसे के बाद चालक ट्रक बीच सड़क पर छोड़कर ट्रक से कूद फरार हो गया.

जिसके बाद मृत व्यवसायी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरहिया गांव निवासी राधेश्याम शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र अजय नेशर्मा के रूप में की गई. इस घटना के बाद सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर शव को कब्जे में ले लिया.

जिसके बाद शव का पंचनामा करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. समाचार प्रेषण तक इस मामले में परिजनों के बयान पर प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा दिया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह तेनुआ बाजार पर फर्नीचर का दुकान चलाते हैं.

आज वह घर से फर्नीचर दुकान जाने के लिए निकले थे. उसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत मौके पर हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *