अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी स्व इन्द्रदेव शर्मा के76 वर्षीय पुत्र वासुदेव शर्मा के रूप में की गई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वासुदेव शर्मा सुबह में टहलने गए हुए थे. उसी दौरान सलेमपुर चौक पर अज्ञात वाहन उनको टक्कर मारकर फरार हो गई.

जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा उन्हें आननफानन में उठाकर छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. वहीं परिवार वालो में रोना पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *