सारण में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए 31 जनवरी तक विद्यालय शिक्षण कार्यावधि में किया गया परिवर्तन ; देखें किस अवधि में चलेगा विद्यालय

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – वर्तमान समय में पूरे राज्य में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बिहार के अपर मुख्य सचिव द्वारा पत्र के माध्यम से प्राप्त निर्देशालोक में तथा सारण प्रमंडल आयुक्त सरवणन एम के एवं जिला दंडाधिकारी अमन समीर के द्वारा सारण जिला में पड़ रहे कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए 31 जनवरी तक सारण जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक में शिक्षण कार्यावधि 10:00 बजे पूर्वाह्न से 03:30 बजे अपराहन तक तथा कक्षा 09 से कक्षा 12 तक में शिक्षण कार्यावधि 09:30 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराह्न तक संचालित करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

साथ ही जिला दंडाधिकारी ने कक्षा 03 से कक्षा 08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु संचालित मिशन दक्ष एवं कक्षा 09 से कक्षा 12 तक के छात्र/छात्राओं हेतु संचालित विशेष कक्षा भी अनिवार्य रूप से उपरोक्त अवधि में ही सम्पन्न कराना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया है. सभी शिक्षक अपने पूर्व निर्धारित अवधि 09:00 बजे पूर्वाह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक विद्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *