राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सारण टीम का किया गया चयन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – पटना में आयोजित होने वाले राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सारण टीम का चयन शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में शिविर का आयोजन कर किया गया. शिविर का उद्घाटन रोटरी के पूर्व अध्यक्ष सह सारण कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मैदान में खेल भावना का प्रदर्शन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह मौका है, जब खिलाड़ी अपने जिले का सम्मान राज्य स्तर पर बढ़ा सकेंगे.

उन्होंने कहा कि सारण जिला कबड्डी संघ खिलाड़ियों के विकास के लिए सतत प्रयास कर रहा है. इस मौके पर शंभू सिंह मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया. उद्घाटन समारोह में सारण जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष सभापति बैठा, सचिव पंकज कश्यप, सुरभित सिन्हा, कोच रामानुज यादव, चयन समिति के अध्यक्ष भवर किशोर और सदस्य सीकू कश्यप, विनीत मिश्रा, राहुल यादव, धीरज गुप्ता, ऋषभ सिंह समेत राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ी भी शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *