शराब कैसे हुई जहरीली, अब खुलेगा राज ; जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण में दर्जनों लोगों की मौत का कारण बनी शराब आखिर जहरीली कैसे हुई. इसके राज से शीघ्र ही पर्दा उठने वाला है. इस मामले में जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को सारण पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मास्टरमाइंड जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी रामबाबू महतो बताया गया है. अब जिला प्रशासन की निगाहें उसे दिल्ली से छपरा वापस आने पर लगी हुई है. जिससे पता चल सके कि शराब जहरीली कैसे हो गई. जबकि उनके द्वारा यह धंधा वर्षों से किया जा रहा था. जैसा कि अब तक गिरफ्तार 16 अभियुक्तों के द्वारा बताया गया है. इस प्रकार सारण पुलिस ने अब तक जहरीली शराब कांड मामले में मास्टरमाइंड सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सारणी एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इसुआपुर, मशरक एवं अन्य थानों में मिलावटी शराब से हुए संदिग्ध मृत्यु एवं बीमार हुए व्यक्तियों के संदर्भ में घटित घटना में होम्योपैथिक दवा / रसायन से मिलावटी शराब निर्माण कर विभिन्न वेण्डरों के बीच निर्माण कर वितरित करने वाले रामबाबू महतो को सारण पुलिस टीम द्वारा दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार राम बाबू महतो आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब से संबंधित कांडो में जेल जा चुका है. इस कांड के संदर्भ में रामबाबू महतो की गिरफ्तारी सारण पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता है.

उसकी गिरफ्तारी को गठित एसआईटी द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान में आये तथ्यों के आधार पर आपूर्ति किये गए होम्योपैथिक दवा / रसायन से शराब निर्माण करने वाला मुख्य निर्माणकर्ता / वितरणकर्ता रामबाबू महतो को चिन्हित करते हुए इसकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापामारी की जा रही थी. अनुसंधान के कम में आये तकनीकी साक्ष्य के आधार पर यह निश्चित कर लिया गया था कि इस कांड के मुख्य निर्माणकर्ता / वितरणकर्ता रामबाबू महतो गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली में छुपकर रह रहा है. जिसे दिल्ली पुलिस के सहयोग से दिल्ली से उसको गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कर जेल भेजे गए राजेश सिंह उर्फ डॉक्टर एवं शैलेन्द्र राय उत्तर प्रदेश के बनारस के संजीव कुमार से सम्पर्क कर ट्रान्सपोर्ट के माध्यम से भारी मात्रा में होम्योपैथिक दवा / रसायन लाकर विभिन्न जगहों पर वितरित कर मिलावटी शराब का निर्माण करते थे.

राजेश सिंह उर्फ डॉक्टर द्वारा द्वारा होम्योपैथिक दवा / रसायन का खेप लाकर रामबाबू महतो एवं अन्य को दिया गया था. उसी क्रम में जहरीली शराब पीने से बीमार संजय महतो से एसआईटी द्वारा सघन पूछ-ताछ के क्रम में संजय महतो ने बताया कि रामबाबू महतो की घर पर आपूर्ति किये गये होम्योपैथिक दवा / रसायन शराब का निर्माण किया गया था. जिसका सेवन इसके द्वारा कर लिया गया, जिससे वह बीमार हो गया. इसके निशानदेही पर रामबाबू महतो के घर एवं उसकी पिछवाड़े से भारी संख्या में होम्योपैथिक दवा / रसायन का बन्द एवं खाली बोतल का बरामद किया गया. वहीं इस कांड में सलिप्त चिन्हित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *