वाराणसी मंडल के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने छपरा एवं सिवान रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुख-सुविधाओं का किया निरीक्षण

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA / SIWAN DESK – वाराणसी मंडल के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय मिश्रा ने आज छपरा एवं सिवान रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुख-सुविधाओं एवं यात्रियों की भीड़ के प्रबंधन तथा बढ़े हुए यात्री घनत्व के अनुरूप पेय जल तथा अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण के उपरांत सम्बंधित को निर्देश दिया. प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री मिश्रा पूर्वाह्न सिवान स्टेशन पर रेलमार्ग से निरीक्षण हेतु पहुंचे थे.निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले सिवान स्टेशन पर यात्री सुख-सुविधाओं से सम्बंधित सुख-सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया.

उन्होंने गर्मियों में होने वाली अत्यधिक भीड़ के अनुरूप स्थलीय निरीक्षण कर उप्ल्लब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा की तथा स्टेशन पर बढ़ी हुई यात्री संख्या के अनुसार भीड़ प्रबंधन करने, जनरल कोचों के दबाव को कम करने, टिकट काउंटरों पर रेलवे सुरक्षा बल की मदद से कतार लगवाने तथा गाड़ियों को उनके निर्धारित प्लेटफार्म पर लेकर संतुलन बनाने एवं भगदड़ जैसी स्थिती को रोकने के सम्बन्ध में सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया.

अपने निरीक्षण के क्रम में सिवान के बाद प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री मिश्रा छपरा जं पहुंचे, जहां स्टेशन पर यात्री सुख-सुविधाओं से सम्बंधित वाटर बूथ, बेन्चेस, यात्री शेड, सामान्य यात्री हाल, टिकट बुकिंग काउंटर, पूछ-ताछ काउंटर, विद्युत पंखों, वाटर कूलर, वाटर वेण्डिंग मशीन, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों, फ़ूड स्टालों, फ़ूड प्लाजा, पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, पे एण्ड यूज टायलेट, प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालयों तथा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख-सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया.

उन्होंने गर्मियों में होने वाली अत्यधिक भीड़ के अनुरूप स्थलीय निरीक्षण कर उप्ल्लब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा की तथा स्टेशन पर बढ़ी हुई यात्री संख्या के अनुसार भीड़ प्रबंधन करने, जनरल कोचों के दबाव को कम करने, टिकट काउंटरों पर रेलवे सुरक्षा बल की मदद से कतार लगवाने तथा गाड़ियों को उनके निर्धारित प्लेटफार्म पर लेकर संतुलन बनाने एवं भगदड़ जैसी स्थिती को रोकने के सम्बन्ध में सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *