सड़क हादसे में गई दो भाइयों की जान ; परिवार में मातम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्नपुरा हाई स्कूल के पास टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें दो युवक की मौत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. दोनो युवक चचेरे भाई बताए गए हैं. जिनमें मृतक मढौरा थाना क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी स्वगीय मुकेश राम के पुत्र अर्जुन राम एवं वीर बहादुर राम के पुत्र नीतीश कुमार बताये गये हैं.

इस घटना के बाघ परिवार वालों में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार तीन युवक मढौरा से अमनौर की तरफ जा रहे थे. उसी बीच कर्नपुरा हाई स्कूल के समीप अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया. जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद आननफानन में उन्हें मढौरा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने अर्जुन राम एवं नीतीश कुमार राम को मृत घोषित कर दिया.

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची मढौरा थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां देर शाम दोनो शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से अमनौर जा रहे थे. उसी बीच अनियंत्रित टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिन्हें अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हुई है. वहीं दुर्घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला जिसे पुलिस ने जब्त किया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *