लूट कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – गया जिला के कोठी थाना पुलिस ने बीते दिनों डेढ़ लाख रुपए की लूट का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में चार अपराधी पकड़े गए हैं. साथ ही लूट के 63 हजार रुपए और मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते दिनों एक व्यक्ति से कोठी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने डेढ़ लाख से अधिक रुपए लूट लिए गए थे. संबंधित मामले में पुलिस ने कोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस मामले की जांच एसपी सिटी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में चल रही थी.

जांच के दौरान पुलिस को मिले क्लू के आधार पर कामता कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया. उससे जब पूछताछ की गई तो उसने लूट की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने एक-एक कर अन्य तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े जाने वालों में गौतम पासवान, मृत्युंजय कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं. सभी अपराधियों द्वारा अपराध भी कबूल किया गया है.

अपराधियों के पास से लूट के 63 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं. शेष रुपए अपराधियों ने ऐश मौज में खर्च दिए हैं. एसएसपी ने बताया कि लूट के खुलासा में कोठी थानाध्यक्ष और उनके सहयोगी ने बेहतर कार्य किया है. एसएसपी ने बताया कि लूट की घटनाओं के खुलासा के लिए विशेष टीम बनाई गई है. साथ ही उन्हें यह भी लूट के मामले संबंधित अपराधियों पर विशेष नजर रखने की बात कही गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *