मेहंदी के रंग फीके नहीं हुए कि नई नवेली दुल्हन की दो लाख दहेज के लिए फंदा लगाकर हत्या

0 minutes, 0 seconds Read

CHHPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर में नई नवेली दुल्हन की दुल्हन की दहेज के लिए फंदा लगाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. उस नवविवाहिता की मात्र चार माह पूर्व शादी हुई थी. दुल्हनिया का दहेज में दो लाख नकद रुपये के लिए पति, सास, गोतनी व देवर ने मिलकर उसके गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी है. इस मामले के संज्ञान में आते ही पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य फरार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंहवा में एक नई नवेली दुल्हनिया की हत्या उसके ही ससुराल वालों के द्वारा दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरा नही होने पर कर दी गई है.

मृत नवविवाहिता दरियापुर थाना क्षेत्र के कोंहवा गांव निवासी बबन साह की पत्नी ज्योति कुमारी बतायी गई है. विवाहिता की पिटाई करने के बाद उसके गले में फंदा लगाकर हत्या किया गया है. जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई. वहीं सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतका की सास उर्मिला देवी व पति बबन साह को हिरासत में लेकर थाने लाई. जिसके बाद मृतका के मायके वाले को सूचना दी गई. मृतका की मैके मकेर थाना क्षेत्र के मकेर बाजार पर है.

जहा से सूचना मिलते ही मृतका के परिजन थाने पर पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराया. जिसमे उनके द्वारा बताया है कि काफी सामान व नकद औकात के हिसाब से देकर इसी साल मई माह में शादी किया था. ससुराल वालों के द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी. इसी बीच आज सूचना मिली कि आपकी पुत्री की हत्या कर दिया गया है. जिसकी सूचना पर हमलोग रोते बिलखते पहुंचे.

वही उक्त मामले में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष देवनानंद कुमार ने बताया कि शव देखने से गला घोंट हत्या करना प्रतीत होता है. वैसे पोस्मार्टम में सबकुछ स्प्ष्ट हो जाएगा. शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *