छपरा शहर में शातिर बाइक चोर रंगे हाथ धराया ; पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सौंपा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत साढा ओवरब्रिज मच्छरहट्टा के समीप बाइक चोरी करते रंगे हाथ एक चोर को पकड़कर लोगों ने जमकर धुनाई के बाद नगर थाना पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार बाइक चोर जलालपुर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी सत्यम कुमार सिंह बताया गया है. हालांकि उस इस दौरान उसके साथ मौजूद अन्य बाइक चोर भाग निकलने में सफल रहे.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना अंतर्गत साढा ओवरब्रिज मच्छरहट्टा के समीप बाइक चोरी करते रंगे हाथ एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी धुनाई शुरू कर दी. उस दौरान उसके अन्य साथी भाग निकले. जिसके बाद नगर थाना पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोर को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार किया गया.

उपचार के क्रम में अस्पताल कर्मियों ने भी बताया कि वह अस्पताल से भी बाइक चोरी कर चुका है. बताया जाता है कि सत्यम शातिर बाइक चोर है. नगर थानाध्यक्ष द्वारा पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बाइक चोरी में संलिप्त अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *