मत्स्य पालन के विकास को लेकर मत्स्य पलकों की साठ सदस्यीय टीम सिवान और गोपालगंज के भ्रमण पर रवाना : मत्स्य निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले से दो दिवसीय भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े 60 व्यक्तियों के समूह को सिवान एवं गोपालगंज के मत्स्य भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया गया. इस योजना में जिले से बाहर मत्स्य के क्षेत्र में जो अधतन प्रगति की जा रही है उसके बारे में किसान देखेंगे, परखेगे व समझेंगे. चाहे वह मत्स्य विकास हो या उन्नत मत्स्य पालन हो अथवा बायोफ्लोक हो मिश्रित मत्स्य पालन हो किसानों के द्वारा प्रगतिशील किसानों से उस विषय की जानकारी प्राप्त करेंगे कि मत्स्य के उत्पादन में कैसे वृद्धि होगी.

इस विषय को भी समझेंगे इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच मत्स्य पालन में हो रही गतिविधि का दर्शन कराया जाना है. इस अवसर पर सारण परिक्षेत्र के उप मत्स्य निदेशक राशिद फारुकी, प्रदीप कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी रामविचार माझी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *