ब्रेकिंग : छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने शहर में आगजनी कर किया प्रदर्शन ; इंजीनियरिंग कॉलेज प्रिंसिपल के वाहन को तोड़फोड़ किया सड़क जाम ; मौके पर पहुंचे एडीएम एवं सदर एसडीओ

author
0 minutes, 0 seconds Read

Chhapra Desk- छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र के द्वारा खुदकुशी किए जाने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र आक्रोशित हो गए और शहर में आगजनी कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. हालांकि समाचार प्रेषण तक छपरा शहर का डाक बंगला रोड पूरी तरह जाम है और मौके पर जिला प्रशासन मौजूद है. मामला यह है कि बुधवार की देर शाम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र एक छात्र को अचेत अवस्था में लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही छात्र आक्रोशित हो गए और छपरा सदर अस्पताल के बाहर आगजनी का सड़क को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य के वाहन को तोड़फोड़ डाला गया. इस दौरान छात्र जब तक उस वाहन को आग के हवाले करते तब तक भगवान बाजार एवं नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास प्रारंभ किया लेकिन कॉलेज के छात्र काफी आक्रोशित थे. उनके द्वारा देखते ही देखते इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी छात्रों को सदर अस्पताल बुला लिया गया. इस दौरान सदर अस्पताल गेट के बाहर उनके द्वारा जमकर उग्र प्रदर्शन किया जाने लगा. उनका आक्रोश शांत होते नहीं देख एडीएम डॉक्टर गगन कुमार एवं सदर एसडीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और बज्र वाहन और आइटीबीपी फोर्स को मौके पर बुलाया गया.

जिससे की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. हालांकि इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों से बातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया. तब तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही. इंजीनियर कॉलेज के छात्रों का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन के द्वारा लगातार छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है. बीते दिन तुलसी दिवस के कार्यक्रम के दौरान भी इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन के द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई थी. कॉलेज प्रशासन के लगातार प्रताड़ना के कारण इंजरिंग कॉलेज के एक छात्र ने खुदकुशी किया है.

यहां बता दें कि इंजरिंग कॉलेज के छात्र संदीप कुमार के द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया है. छात्रों का आरोप था कि कालेज के प्रिंसिपल और कॉलेज प्रशासन लगातार छात्रों को प्रताड़ित कर रहा है. परीक्षा के दौरान उनके द्वारा जानबूझकर सभी छात्रों को परेशान किया गया था. जिससे छात्र काफी आहत है और इसी वजह से संदीप कुमार के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया है. बताया जाता है कि संदीप इंजरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है जो कि सिवान जिले का मूल निवासी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *