डकैती की योजना बना रहे 5 अपराधियों को सारण पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा ; एक कट्टा, तीन कारतूस एवं चोरी की तीन बाइक बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे 5 अपराध कर्मियों को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. जिनके पास से पुलिस ने 01 देसी कट्टा, 03 जिन्दा कारतूस, 02 चाकू, 05 मोबाइल एवं चोरी के 03 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से डोरीगंज थाना का गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी.

उसी क्रम में डोरीगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधिक तत्व हथियार के साथ ग्राम जगदीशपुर के पास डकैती की योजना बना रहे है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं व्वरित कार्रवाई हेतु डोरीगंज टीम / गस्ती दल द्वारा पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. सभी अपराधी डोरीगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी बताए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में नीरज कुमार, राजू कुमार, अमरजीत कुमार, दिवाली महतो, बिट्टू कुमार शामिल हैं.

जिनके पास से पुलिस ने 01 देसी कट्टा, 03 जिन्दा कारतूस, 02 चाकू, 05 मोबाइल एवं चोरी के 03 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है.  गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि वे डकैती की योजना बना ही रहे थे कि डोरीगंज थाना के पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *